प्रोमोशनल मैराथन रन का आयोजन
प्रोमोशनल मैराथन रन का आयोजन जैसलमेर / प्रोमोशनल मैराथन रन का आयोजन बीएसएफ के जैसलमेर सेक्टर (दक्षिण) डाबला द्वारा 21 दिसम्बर 2025 को प्रस्तावित हैं भव्य डेजर्ट वॉरियर्स बीएसएफ मैराथन से पूर्व आज जैसलमेर में प्रोमोशनल मैराथन रन का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर बीएसएफ अधिकारियों ने बताया कि 21 दिसम्बर को आयोजित होने वाली "डेजर्ट वॉरियर्स - बीएसएफ मैराथन" राजस्थान ही नहीं बल्कि पूरे देश के लिए गौरव का विषय होगी। उन्होंने कहा कि जैसलमेर जैसी ऐतिहासिक व रितेली जमीन पर दौड़ना नया अनुभव होगा।प्रोमो रन का आगाज पूनम स्टेडियम जैसलमेर से किया गया। जब प्रतिभागी दौड़ने के लिए स्टार्ट लाइन पर पहुंचे तो माहौल में जोश और उमंग साफ झलक रही । बीएसएफ के अधिकारी और जवान स्थानीय खेल प्रेमी विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थी तथा कई सामाजिक संगठनों के सदस्य बड़ी संख्या में मौजूद थे।
जैसे ही रन का इशारा दिया गया प्रतिभागी पूरे जोश के साथ शहर की प्रमुख सड़कों की ओर बढ़ चले। प्रतिभागियों ने जैसलमेर की गलियों और मुख्य मार्गों पर दौड़ लगाते हुए फिट इंडिया के संकल्प को साकार किया। प्रोमो रन में शामिल युवाओं ने कहा कि बीएसएफ द्वारा इस तरह के आयोजन फिटनेस को बढ़ावा देते हैं.छात्र-छात्राओं में भी भारी उत्साह देखने को मिला। कई विद्यालयों ने संगठित रूप से अपने छात्रों को इस रन में शामिल किया.