जोधपुर पोलो सीजन 2025 का आज खेला जायेगा टूर्नामेंट का फाइनल मैच

जोधपुर पोलो सीजन 2025 का आज खेला जायेगा टूर्नामेंट का फाइनल मैच

जोधपुर पोलो सीजन 2025 का आज खेला जायेगा टूर्नामेंट का फाइनल मैच

ऑप्टिमस अचीवर्स ने क्राईसिल/सुहाना को व जोधपुर ने नेवी पोलो सेन्ट्रल एकेडमी को हराते हुए फाइनल में किया प्रवेश

*मैच के दौरान जोधपुर पोलो के मुख्य संरक्षक महाराजा गज सिंह व युवराज शिवराज सिंह की रही गरिमामय उपस्थिति* -

जोधपुर 11जनवरी। जोधपुर पोलो एवं इक्यूस्टेरियन इंस्टीट्यूट जोधपुर के तत्वावधान में महाराजा गजसिंह स्पोर्ट्स फाउण्डेशन पोलो मैदान लेफ्टिनेंट जनरल पीवीएसएम एवीएम एच.एच. महाराजा उम्मेदसिंह एयरपोर्ट रोड़ पाबूपुरा में चल रहे 26वें जोधपुर पोलो सीजन 2025 मेेें शनिवार 10 जनवरी को राजपूताना एण्ड सेन्ट्रल इण्डिया कप (8 गोल) टूर्नामेंट के तहत खेले गये सेमीफाइनल मैचों में पहला मैच दोपहर 2.00 बजे ऑप्टिमस अचीवर्स व क्राईसिल/सुहाना टीमों के बीच व दूसरा मैच जोधपुर व नेवी पोलो सेन्ट्रल एकेडमी टीमों के बीच दोपहर 3.00 बजे खेला गया। पहले मैच में अचीवर्स टीम ने तीन के मुकाबले चार गोल कर व दूसरे मैच में जोधपुर ने तीन के मुकाबले नौ गोल कर छह गोल के अन्तर से जीत दर्ज करते हुए फाइनल में प्रवेश किया।

*महाराजा गज सिंह व युवराज शिवराज सिंह  के साथ राज परिवार के सदस्य आये पोलो देखने*

 मैच के दौरान जोधपुर पोलो के मुख्य संरक्षक महाराजा गज सिंह जी व युवराज षिवराज सिंह, युवरानी गायत्री राज्ये भंवर बाईजीलाल वारा राज्ये तथा राज भंवर सिराज देव मैदान में उपस्थित थे। भंवर सिराजदेव ने दूसरे मैच की पहली गेंद फेंककर खेल की विधिवत् शुरुआत करवायी। 

उम्मेद भवन हाउस होल्ड के पीआरओ राजेन्द्र सिंह लीलियाँ ने बताया कि मेहरानगढ़ ने मैदान में उपस्थित जनसमूह के समक्ष मार्चपास्ट किया व मैच के मध्य में अपनी सुमधुर सुर लहरियां बिखेरी।जोधपुर पोलो एवं इक्यूस्टेरियन इंस्टीट्यूट, जोधपुर के मानद सचिव इन्द्रजीत सिंह नाथावत ने बताया कि पहले सेमीफाइनल में अचीवर्स टीम की ओर से खेलते हुए टीम के विदेषी खिलाड़ी छह हैण्डीकेप के अलेजो आर्मबुरु ने पहले दूसरे व तीसरे चक्कर में एक-एक गोल व साथी खिलाड़ी चार हैण्डीकेप के सैय्यद शमषेर अली ने दूसरे चक्कर में एक गोल किया। मुकाबले में क्राईसिल/सुहाना टीम की ओर से खेलते हुए टीम के छह हैण्डीकेप के ही विदेषी खिलाड़ी मथायल व्याल ने पहले दूसरे व तीसरे चक्कर में एक-एक गोल किया। दोनों ही टीमों के बीच चौथे चक्कर में कोई गोल नहीं किया गया।

उन्होंने बताया कि दूसरे सेमीफाइनल में नेवी पोलो टीम के चार हैण्डीकेप के अर्जेन्टीना के खिलाड़ी डेनियल ओटामेंडी ने पहले चक्कर में एक व तीसरे चक्कर में दो गोल किए। मुकाबले में जोधपुर टीम के चार हैण्डीकेप के अर्जेन्टीना के खिलाड़ी जरार्डो मजीनी ने पहले व चौथे चक्कर में एक-एक गोल व दूसरे चक्कर में दो गोल किए। साथी खिलाड़ी दो हैण्डीकेप के धु्रवपाल गोदारा ने पहले चक्कर में एक व दूसरे चक्कर में दो गोल तथा धनन्जयसिंह राठौड़ ने पहले चक्कर में व दो हैण्डीकेप के खिलाड़ी हैदराबाद के सलीम आजमी ने चौथे चक्कर में एक-एक गोल किया। दोनों ही मैचों के अम्पायर अर्जेन्टीना के निकोलस स्कोर्टीचीनी व उदय कलान थे पहले मैच के रैफरी नवीन सिंह व दूसरे मैच के रैफरी अंगद कलान रहे। मैच की कॉमेन्ट्री राजवी शैलेन्द्र सिंह व सिद्धार्थ सिंह रोहिट ने संयुक्त रूप से की।

टूर्नामेंट का फाइनल आज

 रविवार 11 जनवरी को राजपूताना एण्ड सेन्ट्रल इण्डिया कप (8 गोल) टूर्नामेंट का फाइनल जोधपुर व ऑप्टिमस अचीवर्स टीमों के बीच दोपहर 3.00 बजे खेला जायेगा।