शहर जलापूर्ति होगी बाधित
जलापूर्ति होगी बाधित
जोधपुर/ शहर के फिल्टर प्लांट, पम्प हाउस व पाईप लाईनों के अति आवश्यक रख रखाव व सफाई के लिये 28 अक्टूम्बर को जोधपुर शहर के समस्त फिल्टर हाउस से सभी क्षेत्रों मे जलापूर्ति बन्द रहेगी ।
अधीक्षण अभियन्ता जन स्वा० अभि० विभाग नगर वृत जोधपुर शहरराजेंद्र मेहता ने बताया कि कायलाना, चौपासनी व सुरपुरा फिल्टर हाउस से संबन्धित सभी क्षेत्रों में दिनांक 28 अक्टूबर को होने वाली जलापूर्ति दिनांक 29.को तथा 29 को होने वाली जलापूर्ति 30 अक्टूबर को की जाएगी।झालामण्ड एव तख्त सागर फिल्टर हाउस से जुडे क्षेत्र सरस्वती नगर, एवं कुडी भगतासनी हाउसिंग बोर्ड के विभिन्न सेक्टरों एवं पाल बाईपास व शिल्पग्राम के आस पास क्षेत्रो में 28 अक्टूम्बर को सुबह 10:00 बजे तक की जाने वाली जलापूर्ति सामान्य रुप से होगी तथा इन क्षेत्रों में दिनांक 29 को की जाने वाली जलापूर्ति 30 को 30 को की जाने वाली जलापूर्ति 31 अक्टूम्बर को होगी.