. स्व.सुश्री पुष्पा जैन स्मृति संगठन सदभावना सप्ताह 23 फरवरी से*
*स्व. सुश्री पुष्पा जैन स्मृति संगठन सदभावना सप्ताह 23 फरवरी से*
*पाली भाजपा कार्यकर्ताओं के मध्य होंगे मैत्री क्रिकेट मैच व महिलाओ के मध्य भी होगी प्रतियोगिताएं*
*2 मार्च को पुष्पाजी जैन की पुण्यतिथि पर होगा समापन विजेताओं को करेंगे पुरस्कृत*
पाली । राजस्थान सरकार की पूर्व काबीना मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेत्री स्व. सुश्री पुष्पाजी जैन की पुण्यतिथि 2 मार्च को मनाई जाएगी । पाली विधानसभा भाजपा कार्यकर्ता इस दिवस को स्व.सुश्री पुष्पा जैन स्मारक विकास समिति के तत्वावधान में संगठन सदभावना सप्ताह के रूप में प्रतिवर्ष मनाते है । कार्यक्रम की रूपरेखा हेतु विधानसभा भाजपा मंडल अध्यक्ष व पदाधिकारियों ने बुधवार को समिति अध्यक्ष उगमराज सांड की अध्यक्षता में मीटिंग कर आवश्यक चर्चा की ।
समिति सचिव रितेश छाजेड़ ने बताया कि 23 फरवरी से संगठन सदभावना सप्ताह प्रारम्भ होगा जिसमें पुरुष व महिला वर्ग के क्रिकेट मैच,महिला मोर्चा के लिए जीवदया कार्यक्रम म्यूजिकल चेयर सन्तोलिया वाद विवाद सहित अन्य प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा ।
समिति अध्यक्ष उगमराज सांड ने प्रतियोगिताओं से जुड़े आवश्यक पहलुओं पर चर्चा करते हुए व्यवस्थाओ की जिम्मेवारी तय की । पूरे सप्ताह में भाजपा से जुड़े जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ पदाधिकारीयो सहित वार्ड व बूथ स्तर के कार्यकर्ता हिस्सा लेंगे। कार्यक्रम के मुख्य प्रायोजक स्व.चेंराज तलेसरा की स्मृति में धर्मपत्नी श्रीमती विमलादेवी पुत्र महेंद्र नरेश तलेसरा परिवार होंगे । मीटिंग में मण्डल अध्यक्ष मानवेन्द्र सिंह भाटी सोमनाथ मण्डल पूर्व अध्यक्ष मुकेश नाहर रोहट मण्डल पूर्व अध्यक्ष प्रतापसिंह निम्बली जेतपुर मण्डल महामंत्री भगीरथ देवासी, शिवाजी मण्डल महामंत्री दिनेश देवासी समिति सचिव रितेश छाजेड़ कोषाध्यक्ष महेंद्र तलेसरा ने आवश्यक सुझाव दिए ।