भाटी ने किया वृद्धआश्रम का निरीक्षण*
*प्राधिकरण सचिव भाटी ने किया पुनर्वास गृह तथा वृद्धाश्रम का निरीक्षण*
पाली फरवरी। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (अपर जिला न्यायाधीश) विक्रम सिंह भाटी द्वारा सेवा समिति द्वारा संचालित वृद्धाश्रम मुख्यमंत्री पुनर्वास गृह तथा आश्रय स्थल झालरवा बावडी का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। सचिव भाटी ने वृद्धाश्रम में वृद्धजनों से पृथक-पृथक रूप से वार्तालाप कर भोजन-पेयजल व्यवस्था, चिकित्सा व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई व्यवस्था इत्यादि के संबंध में जानकारी ली गई। सदस्य वृद्धाश्रम सेवा समिति ने वृद्धाश्रम के भवन एवं उपलब्ध सुविधाओं के बारे में सचिव विक्रम सिंह भाटी को विस्तार से जानकारी दी गई। वृद्धाश्रम में वरिष्ठ नागरिक के रहने हेतु पृथक-पृथक कक्ष बेड व फिजियोथैरेपी की सुविधा उपलब्ध है जहां मरीजों की विषय-विशेषज्ञों द्वारा जांच की जाती है। इसके अतिरिक्त आयुर्वेदिक उपचार भी उपलब्ध करवाया जाता हैं तथा नियमित रूप से स्वास्थ्य जांच करवायी जाती है। वृद्धाश्रम में वृद्धजनों को संतुलित पौष्टिक आहार उपलब्ध करवाया जाता है। इसके साथ ही सचिव भाटी द्वारा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के आयाम नालसा पोर्टल नालसा हेल्पलाईन नम्बर निःशुल्क विधिक सहायता नालसा एवं रालसा द्वारा जारी वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों एवं कल्याणकारी योजनाओं की भी जानकारी दी तथा इंटर्नशिप करने आए विधि विद्यार्थी पुनित गोरा को भी उक्त संस्थानों की कार्यप्रणाली के बारे में विस्तार से अवगत कराया