मारपीट के दो आरोपी को गिरफ्तार
मारपीट के दो आरोपी को गिरफ्तार पाली। पुलिस ने मारपीट के दो अवरोपियों को गिरफ्तार किया हैं सोमवार देर रात प्रतापनगर चौराहे के पास स्थित एक ढाबे में दो बदमाश चोरी की नीयत से घुसे और अंदर सो रहे दो जनों पर बेरहमी से हमला कर दिया।
बताया जा रहा है कि आरोपियों ने बल्ले से ढाबे का दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया और रमेश पुत्र भोमा राम तथा भेरू पूरी पुत्र राजू पूरी पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। दोनों का उपचार फिलहाल पाली के बांगड़ अस्पताल में उपचार हो रहा हैं.
यह पूरी वारदात ढाबे में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई जिसके बाद पुलिस हरकत में आई।
फुटेज के आधार पर औद्योगिक थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि दोनों के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। दोनों आरोपियों के सर मुंडवा कर शहर में घुमाया गया.