पुलिस पर गुमराह करने का आरोप
पुलिस पर गुमराह करने का आरोप जोधपुर /खुशुब राजपुरोहित मामले में नया मोड़ आया हैं खुशबु के पीहर वालों ने पुलिस पर गुमराह कराने का आरोप लगाया हैं. परिजनों ने बताया कि पाली जिले के धर्मधारी की शादी जोधपुर में हुई उसकी शादी को साढ़े तीन साल हुए दहेज लाने के सुसराल पक्ष तंग करता था, उसका पति जयपुर रहता कभी कभी जोधपुर आता. पिछले चार माह से खुशबु पीहर ही रह रही थी, दीपावली के अवसर पर सुसराल वालों ने बुलाया. फिर अस्पताल में भर्ती का समाचार आया, अस्पताल में खुशबु की मृत्यु के बाद दिए गए धरने में पति और सुसर को गिरफ्तार करने पर सहमति बनी. पुलिस ने बताया की दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है. परन्तु सुसर बाहर खुला घूम रहा हैं पीहर पक्ष ने कहा कि पुलिस ने झूठ बोला. उन्होंने मुख्य्मंत्री से दोषी पुलिस वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की.