पाली में होमगार्ड जवानों ने किया ब्लड डोनेट*
*पाली में होमगार्ड जवानों ने किया ब्लड डोनेट*
पाली शहर में होमगार्ड स्थापना दिवस के अवसर पर गुरुवार को बांगड़ हॉस्पिटल ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में होमगार्ड जवानों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया। रक्तदान करने वालों में कई महिला होमगार्ड भी शामिल रहीं।जवानों का कहना है कि उनका रक्त किसी जरूरतमंद मरीज के जीवन को बचाने में उपयोगी साबित होगा और यही उनके सेवा भाव की सबसे बड़ी पहचान है।
जानकारी के अनुसार 6 दिसंबर को होमगार्ड स्थापना दिवस पर शहर में कई कार्यक्रम आयोजित होंगे, जिसमें बड़ी संख्या में होमगार्ड जवान हिस्सा लेंगे। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि स्थापना दिवस पर भी कई सेवा कार्य किए जाएंगे।रक्तदान शिविर में सक्रिय रूप से भाग लेने वाले प्रमुख सदस्यों में कमांडेंट प्रदीप सेठी, कंपनी कमांडर जीयाराम नामा, एचपीसी होमगार्ड सतीश वैष्णव भरत वैष्णव कुंदन गोयल भरतसिंह चंद्रकांत चांद कंवर विष्णु देवी संतोष देवी सहित कई होमगार्ड जवान उपस्थित रहे।