77वें गणतंत्र दिवस पर समाजसेवी यूसुफ रजा सम्मानित

77वें गणतंत्र दिवस पर समाजसेवी यूसुफ रजा सम्मानित

77वें गणतंत्र दिवस पर समाजसेवी यूसुफ रजा सम्मानित

समाजसेवा के उत्कृष्ट कार्यों के लिए उपखंड स्तर पर मिला गौरव

रिपोर्ट वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही 

सोजत। 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर समाजसेवा के क्षेत्र में निरंतर एवं निस्वार्थ योगदान देने वाले समाजसेवी जनाब यूसुफ रजा मिशन कौमी एकता के उपाध्यक्ष, को उपखंड स्तर पर सम्मानित किया गया। यह सम्मान सोजत में आयोजित उपखंड स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान उपखंड अधिकारी श्री मसिंगाराम एवं सोजत विधायिका महोदया श्री शोभा चौहान के कर-कमलों द्वारा प्रदान किया गया।

यूसुफ रजा साहब को यह सम्मान 1500 से अधिक पक्षियों के लिए परिंडे लगाने, सामूहिक विवाह सम्मेलन के आयोजन, वृहद वृक्षारोपण अभियान, तथा गरीब, जरूरतमंद एवं असहाय लोगों की निस्वार्थ भाव से सेवा व सहायता जैसे जनकल्याणकारी कार्यों के लिए दिया गया।

उनकी समाजसेवा की भावना और निरंतर सक्रियता समाज के लिए प्रेरणास्रोत बनी हुई है। यूसुफ रजा के इस सम्मान से क्षेत्र में समाजसेवा से जुड़े कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों में हर्ष और उत्साह का वातावरण है तथा समाज में सेवा कार्यों को नई दिशा और प्रेरणा मिली है।