हरे भरे पेड़ो एवं पहाड़ों की कटाई प्राकृतिक आपदाओं को सीधा निमंत्रण देती है : मोयल

हरे भरे पेड़ो एवं पहाड़ों की कटाई प्राकृतिक आपदाओं को सीधा निमंत्रण देती है : मोयल

पर्यावरण सबसे ज्वलंत समस्या को लेकर संगोष्ठी आयोजित 

हरे भरे पेड़ो एवं पहाड़ों की कटाई प्राकृतिक आपदाओं को सीधा निमंत्रण देती है : मोयल

रिपोर्ट वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही 

सोजत। वर्तमान समय में पर्यावरण सबसे ज्वलंत समस्या है प्रकृति में किसी भी एक या अनेक घटक के बढ़ जाने अथवा घट जाने से प्राकृतिक संतुलन बिगड़ जाता है जिसके परिणाम स्वरूप प्राकृतिक आपदाएं अवरोध पैदा करती है। उपरोक्त उद्‌गार शुक्रवार को पेंशनर समाज की एक दिवसीय कार्यशाला शाला में पेंशनर समाज भवन में अध्यक्ष लालचंद मोयल ने व्यक्त किए उन्होंने पॉलीथीन कैरी बेग एवं हानिकारक प्लास्टिक एवं कागज की गिलासों के उपयोग को लेकर चिन्ता व्यक्त की।

सेवा निवृत्त लोक अभियोजक जुगल किशोर दवे ने कहा कि पर्यावरण चक्र मनुष्य के आर्थिक किया कलापों से भी प्रभावित होता है विकास के क्रम में हरे भरे पेड़ो एवं पहाड़ों की कटाई प्राकृतिक आपदाओं को सीधा निमंत्रण देती है। उपकोष अधिकारी रामेश्वर सैन ने जीव जंतुओं एवं प्रकृति को बचाने के लिए ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाने का आह्‌वान किया।

चेतन व्यास ने पेंशनर समाज द्वारा जन‌कल्याण के मासिक कार्यक्रम बनाकर सामाजिक सरोकारों के क्षेत्र में आगे बढ़‌ने का आह्वान किया । कार्यशाला का प्रभावी संचालन रामस्वरूप भटनागर ने किया इस मौके दिवीतीय सत्र में परिचर्चा में सहायक कोषाधिकारी अनिल जैन ने अपना मंतव्य व्यक्त करतें हुए कहा कि यह सत्र हम सभी के लिए चुनौतीपूर्ण रहेंगा अतः हमें सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ना होगा, पर्यावरण विद् शंकर लाल पारीक ने कहा कि वर्तमान में खान-पान अनियंत्रित हो जाने से हमें समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है हमें ट्रेडिशनल एवं स्वास्थ्य वर्धक भोजन का उपयोग करना चाहिए डा. कानाराम चौहान ने स्वास्थ्य वर्धक टिप्स दिए, शारीरिक शिक्षक संघ संरक्षक सत्तुसिंह भाटी ने योग और स्वास्थ्य दोनों को पूरक बताते हुए कहा कि स्वस्थ रहनें के लिए शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को तंदुरुस्त रखने के लिए नियमित योगाभ्यास बहुत लाभ दायक हैं, झूमरलाल गर्ग ने कहा कि संगीत का जीवन में बहुत महत्व है संगीत से मानसिक शान्ति की अनुभूति होती हैं ,अशोक सैन ,महेन्द्र माथुर अब्दुल समद राही सन्नी अब्राहम,पुसाराम जोशी आदि ने कार्यशाला में आयोजित चर्चा में सक्रीय भागीदारी निभाई ।