विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम कि तहत संगोष्ठी का हुआ आयोजन
विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम कि तहत संगोष्ठी का हुआ आयोजन
पाली 19 नवम्बर। निर्वाचन निर्वाचन विभाग की ओर वर्तमान समय मे चल रहे विशेष पुनरीक्षण अभियान के तहत बुधवार को निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं उपखंड अधिकारी विमलेन्द्र सिंह राणावत के निर्देशन मे प्रबंध समिति भारतीय विद्या मंदिर द्वारा संचालित भारतेंदु कॉलेज में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं मुख्य ब्लाॅक शिक्षा अधिकारी दिलीप करमचंदानी ने बताया कि संगोष्ठी मे दक्ष प्रशिक्षको ने एस.आई.आर.के उदेश्य और उपयोगिता पर विचार व्यक्त कर इसकी उपयोगिता पर प्रकाश डाला। इसमे अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी चंद्रेश पाल सिंह करनोत दक्ष प्रशिक्षक सत्यनारायण ओमप्रकाश मुकेश तथा देवदत्त जोशी उपस्थित रहें
महाविद्यालय की ओर से निदेशक सुनील जोशी गोविंद खोरवाल धीरज दवे नवीन सिंह विश्वास जोशी हिमांशु सोनी अम्बालाल हीरालाल आकाश सुश्री जसोदाश्रीमती भावना उत्त्पल सिंह तथा श्रीमती निर्मला सहित कई संकाय सदस्य एवं कर्मचारी उपस्थित रहे सभी अतिथियों ने कार्यक्रम के उद्देश्य और उपयोगिता पर अपने विचार व्यक्त किए तथा एस.आई.आर के सुचारु क्रियान्वयन हेतु आवश्यक सुझाव दिए । संगोष्ठी से संबंधित सभी प्रतिभागियों को नई ऊर्जा और दिशा प्रदान की । कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम संयोजक शिवम जोशी द्वारा किया गया ।