सीईटीपी ट्रस्ट के अध्यक्ष सचिव एवं कोषाध्यक्ष ने दिए इस्तिफे
सीईटीपी ट्रस्ट के अध्यक्ष सचिव एवं कोषाध्यक्ष ने दिए इस्तिफे
पाली/ बुधवार को मीटिंग के दौरान सीईटीपी फाउंडेशन के अध्यक्ष अशोक लोढ़ा सचिव एसपी चौपड़ा और कोषाध्यक्ष प्रवीण कोठारी ने अपने इस्तीफे दे दिए। अचानक हुए इस घटनाक्रम से शहर की इंडस्ट्रीज में खलबली मच गई और चर्चाओं का माहौल गर्म हो गया। चारो और यही कयास लगाए जाने लगे कि आखिर इन तीनों ने अचानक अपने इस्तीफे क्यों सौंपे।
सीईटीपी फाउंडेशन के शामिल पदाधिकारियों की आपसी खींचतान इसके पीछे सामने आई है साथ ही यह भी सामने आया कि अध्यक्ष लोढ़ा से कुछ उद्यमी दबाव डालकर अपने हित साधने के लिए गलत कार्य करवाना चाहते थे जिसके लिए अध्यक्ष लोढ़ा तैयार नहीं थे
करीब एक माह पूर्व मंडिया रोड ट्रीटमेंट प्लांट संख्या एक-दो में उद्यमियों की बैठक हुई थी जिसमें उद्यमी केतन गुलेच्छा और अनिल गुंदेचा ने इस्तीफा देते हुए एसपी चौपड़ा और अशोक लोढ़ा को सीईटीपी फाउंडेशन में शामिल करवाया था। फिर लोढ़ा का मंडिया रोड इंडस्ट्रीयल एरिया से और चौपड़ा का नाम पावर प्रोसेस एसोसिएशन से नाम भेजा गया। तब जाकर दोनों डायरेक्टर बने।
इंडस्ट्रीज में चर्चा है कि लोढ़ा और चौपड़ा के फिर से अध्यक्ष-सचिव बनने से उद्यमियों का एक गुट खुश नहीं था जिसके चलते गत एक माह से सीईटीपी में जोरदार आपसी खींचतान चल रही थी। इसी खींचतान से परेशान होकर तीनों पदाधिकारियों ने आखिरकार बुधवार को अपने इस्तीफे सौंप दिए। अब इन तीनों प्रमुख पदाधिकारियों के इस्तीफे स्वीकार होते हैं अथवा इन्हें किसी प्रकार मनाकर कर फिर से सीईटीपी की कमान सौंपी जाती है।