7 प्रतिष्ठानों पर 20 घरेलू गैस सिलेण्डरों का व्यावसायिक दुरूपयोग
7 प्रतिष्ठानों पर 20 घरेलू गैस सिलेण्डरों का व्यावसायिक दुरूपयोग पाये जाने पर की गई कार्यवाही’’
पाली, 24 फरवरी। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग जयपुर के निर्देशानुसार मंगलवार को पाली जिले के बाली मुण्डारा व सादडी में आकस्मिक निरीक्षण कर घरेलू गैस सिलेण्डरों का व्यावसायिक उपयोग करने पर 20 सिलेण्डर जब्त कर आवश्यक कार्यवाही की।
जिला रसद अधिकारी कमल कुमार पंवार ने बताया कि जिले में घरेलू एलपीजी सिलेण्डरों के दुरूपयोग अवैध रिफिलींग इत्यादि के विरूद्ध संचालित प्रतिष्ठानों, होटलों, दुकानों, गोदामों इत्यादि के विरूद्ध कार्यवाही की जा रही है। इस क्रम में जिला रसद अधिकारी कमल कुमार पंवार द्वारा गठित जांच दल द्वारा पाली जिले के बाली, मुण्डारा व सादडी में मंगलवार को 7 होटल एवं रेस्टोरेन्ट का आकस्मिक निरीक्षण किया गया, जिनमें घरेलू गैस सिलेण्डरों का व्यावसायिक उपयोग किया जाना पाये जाने पर कुल 20 घरेलू गैस सिलेण्डर जब्ती की कार्यवाही की गई।
ग्राम मुण्डारा स्थित मैसर्स हरिओम स्वीटस् से 2 घेरलू गैस सिलेण्डर मैसर्स परशुराम महादेव किराणा स्टोर्स से 8 घरेलू गैस सिलेण्डर एवं बाली स्थित मैसर्स जोधपुर स्वीटस् एण्ड नमकीन से 2 घरेलू गैस सिलेण्डर मैसर्स माताजी स्वीटस् से 2 घरेलू गैस सिलेण्डर, मैसर्स पढरपुरी चाय से 2 घरेलू गैस सिलेण्डर सादडी स्थित मैसर्स ओम साई फास्ट फुड से 2 घरेलू गैस सिलेण्डर एवं मैसर्स किसान केसरी ढाबा से 2 घरेलू गैस सिलेण्डर जब्त किये गये। दोषियों के विरूद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 की धारा 3/7 के तहत कार्यवाही की जा रही है।
जिला रसद अधिकारी कमल कुमार पंवार ने बताया कि विभागीय निर्देशानुसार जिले में घरेलू एलपीजी सिलेण्डरों के दुरूपयोग अवैध रिफिलींग इत्यादि के विरूद्ध संचालित प्रतिष्ठानों होटलों रेस्टोरेन्टों दुकानों गोदामों गैस एजेंसी इत्यादि के विरूद्ध कार्यवाही जारी रहेगी।
इस दौरान जांच में प्रवर्तन अधिकारी जितेन्द्र सिंह आशिया एवं प्रवर्तन निरीक्षक भरत कुमार मौजूद रहे।
------