82लाख की 43किलो से अधिक डोडा पोस्ट बरामद एक गिरफ्तार
82लाख की 43किलो से अधिक डोडा पोस्ट बरामद एक गिरफ्तार जोधपुर /लूणी थाना पुलिस और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 5 क्विंटल 43 किलो 62 ग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद किया गया है जिसकी बाजार में कीमत करीब 82 लाख रुपए बताई जा रही है।
पुलिस टीम को सूचना मिली कि खाराबेरा पुरोहितान क्षेत्र में एक संदिग्ध वाहन आ रहा है। इस पर पुलिस ने इलाके में नाकाबंदी की। कुछ देर बाद एमएच 3 डीएक्स 6297 नंबर की सफेद स्कॉर्पियो आती दिखाई दी। रुकने का इशारा करने पर चालक ने वाहन को तेज गति से भगाने की कोशिश की वाहन चालक ने पूछताछ में अपना नाम गोकलाराम (32) पुत्र मोटाराम निवासी सरली, थाना सदर जिला बाड़मेर बताया। वाहन की तलाशी लेने पर पुलिस को 27 प्लास्टिक कट्टों में भरा डोडा पोस्त एक खाली पिस्टल मैगजीन 35 जिंदा राउंड और 6 जोड़ी फर्जी नंबर प्लेटें बरामद हुईं।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह कपासन से डोडा पोस्त भरकर देचू जोधपुर में सप्लाई करने जा रहा था। आरोपी के साथ उसका साथी भैरू लोहार निवासी पाली भी था जो अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। उसकी तलाश जारी है।पुलिस ने आरोपी गोकलाराम को गिरफ्तार कर धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट, 3/25 आर्म्स एक्ट एवं बीएनएस की धारा 318(4), 338, 336(3), 340(2), 111(3) के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस अब फरार आरोपी और डोडा पोस्त नेटवर्क के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी हुई है।