अवैध बजरी खनन मामले में एक गिरफ्तार 

अवैध बजरी खनन मामले में एक गिरफ्तार 

अवैध बजरी खनन मामले में एक गिरफ्तार 

सोजत रोड़ /अवैध बजरी खनन के तहत एक ट्रेक्टर मय ट्रोली मय अवैध बजरी के साथ एक मुलजिम को गिरफ्तार किया.

निपु व थानाधिकारी श्रीमति कमला पुलिस थाना सोजत रोड़ ने बताया कि अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम एंव अवैध खनन के विरूद्ध पुलिस अधीक्षक द्वारा चलाये जा रहे विशेष अभियान एंव ऑपरेशन गुप्त के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पाली के निकटतम सुपरविजन एवं रतनाराम आरपीएस वृताधिकारी वृत सोजत के निर्देशन मे कमला निपु. थानाधिकारी सोजतरोड द्वारा दिनाक 20 मार्च को पुलिस थाना सोजतरोड पर जरिये मुखबीर खास से ईतला मिली कि सरहद सारगवास से पक्के रास्ते होते हुऐ सेहवाज की तरफ एक टैक्टर जो अवैध बजरी भरकर आ रहा है जिस पर नाकाबंदी कर ईतलानुसार चैक करने से ट्रेक्टर मय ट्रोली बजरी भरी हुई पाये जाने से मौके से ट्रेक्टर ट्रोली मय अवैध बजरी जब्त की पुलिस ने मुलजिम महेन्द्रसिह पुत्र भंवरसिह उम्र 35 साल पैशा मजदुरी निवासी गुडा रामसिह पुलिस थाना बगडीनगर जिला पाली को गिरफतार कर प्रकरण धारा 303 (2) बीएनएस व 4/21,23 एमएमडीआर एक्ट में दर्ज किया गया।

------