मजदूर की गिरने हुई मौत
मजदूर की गिरने हुई मौत पाली / जिले के ढोला गांव में एक मजदूर की मृत्यु 35फिट ऊपर से गिरने से मौत हो गईं निर्माणाधीन मकान से गिरने पर 25 साल का नितेश मजदूरी काम करते समय तीसरी मंजिल से नीचे गिर गया। हादसे में उस पर दीवार भी टूट कर गिर गई। नीचे गिरने के कारण उसकी गर्दन की हड्डी टूट गई। इससे उसकी मौत हो गई।
मजदूर नितेश पुत्र गुलाबराम निवासी बालराई (गुड़ा एंदला) शुक्रवार को ढोला गांव में मकान की आरसीसी भरने के दौरान अचानक दीवार टूट गई।
जिससे बैलेंस बिगड़ने से वह तीसरी मंजिल से करीब 35 फीट नीचे जमीन पर जा गिरा और दीवार भी उसके ऊपर गिर गई।जिसे तुरंत इलाज के लिए पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लाया गया।
जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जोधपुर रेफर किया गया। लेकिन बीच रास्ते उसकी मौत हो गई। मृतक की बॉडी पुलिस ने पाली के बांगड़ हॉस्पिटल की मॉर्च्यूरी में रखवाई गई।