ईद उल फितर का पर्व अकीदत और मोहब्बत से मनाया
ईद उल फितर का पर्व अकीदत और मोहब्बत से मनाया
हिंदू मुस्लिम भाइयों ने एक दूसरे के गले मिलकर दी ईद की मुबारकबाद
वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही

सोजत। आपसी मोहब्बत भाईचारा और एकता का प्रतीक ईद उल फितर का पर्व मेहंदी नगरी सोजत में अकीदतों मोहब्बत के साथ हर्षोल्लाह से मनाया।ईद को लेकर मुस्लिम मोहल्लों में सुबह से ही जबरदस्त रौनक देखी गई।युवा बुजुर्ग और बच्चे नए लिबास पहनकर व इत्र लगाकर जुलूस के रूप में ईदगाह मस्जिद पहुंचे। ईद का जुलूस मोहल्ला खरादियान से शुरू होकर ईदगाह मस्जिद पहुंचा। वहां शहर काजी मौलाना हाजी कमरुद्दीन रिजवी ने ईद की नमाज अदा कराई और देश में अमन चैन खुशहाली आपसी मोहब्बत और भाईचारे की दुआएं मांगी।

मोमिन भाइयों ने एक दूसरे के गले मिलकर ईद की मुबारकबाद पेश की। ईद की नमाज के बाद फिर जुलूस ईदगाह से रवाना होकर पाली दरवाजा सिनेमा हॉल तिराया सब्जी मंडी धान मंडी होते हुए खरादियान मोहल्ला पहुंचा। जुलूस का जगह-जगह हिंदू भाइयों ने भी स्वागत किया। नगर पालिका के जगदीश सोलंकी की अगुवाई में शहर काजी का साफा और माला पहनाकर स्वागत सत्कार किया गया वहीं सिनेमा हॉल तिराहे पर कांग्रेस जन ने शहर काजी का साफा, माला पहनाकर स्वागत किया।

खरादियान मोहल्ला में भारी तादाद में लोग इकट्ठा हुए वहां मेले सा माहौल रहा कई तरह की स्टाल लगी जहां पर लोगों ने खाने-पीने का लुफ्त उठाया। जुलूस में समाजसेवी बाबू खान मेहर, फकीर मोहम्मद पठान, अब्दुल गनी ताजक, मोहम्मद इकबाल सिलावट, अनवर पठान, यासीन छीपा, बुन्दू शेख, मौलाना जाकिर हुसैन अत्तारी, बाबू अली रंगरेज, डॉ रशीद गौरी, एडवोकेट मुजिबुर्रहमान टांक, नावेद टांक, यासीन सिसोदिया, शहनवाज रफाई, मोसीन, यासीन बागड़ी, इरशाद सिलावट, जावेद टाक, मोहम्मद उमैर, इम्तियाज़ राही, फयाज पठान, मुनीर सिलावट, नासिर सिलावट, शाहबाज खान, गयूर कुरैशी पप्सा सिलावट, एडवोकेट अमीर खान सिलावट, मास्टर हाजी अब्दुल सलीम, असलम ताजक, अनवर साऊ, निसार रंगरेज, शब्बीर खरादी, हारून सिलावट, अब्दुल मन्नान आदि कई मुस्लिम बंधु उपस्थित थे। प्रशासन की तरफ से पुलिस का माकुल इंतजाम किया गया।
