डिकॉय ऑपरेशन में जुआ गिरोह पकड़ा

डिकॉय ऑपरेशन में जुआ गिरोह पकड़ा

डिकॉय ऑपरेशन में जुआ गिरोह पकड़ा* 

 3.30 लाख नकद व 16 मोबाइल बरामद एसएचओ व डीएसटी टीम लाईन हाज़िर 

कोटा। डीआईजी राजेंद्र प्रसाद गोयल के निर्देशन में एवं पुलिस अधीक्षक कोटा सिटी तेजस्वनी गौतम की स्पेशल टीम द्वारा थाना आरकेपुरम क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की गई। आमली रोज़डी स्थित एक फार्महाउस पर डिकॉय ऑपरेशन के तहत जुआ खेलते हुए 12 आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ा गया। मौके से 3 लाख 30 हजार रुपये नकद एवं 16 मोबाइल फोन जब्त किए गए।*

*मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी तेजस्वनी गौतम ने जीरो टोलरेंस नीति के तहत थाना आरकेपुरम के एसएचओ संदीप बिश्नोई एवं डीएसटी टीम को तत्काल प्रभाव से लाईन हाज़िर कर दिया। निष्पक्ष जांच के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती नियति शर्मा को तीन दिवस में जांच पूरी कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। एसपी ने स्पष्ट किया कि किसी भी अवैध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों पर नियमानुसार सख़्त कार्रवाई होगी।*