ग्राम विकास अधिकारी संघ देसूरी कार्यकारिणी गठित

Desuri

ग्राम विकास अधिकारी संघ देसूरी कार्यकारिणी गठित
संघ के नवनियुक्त अध्यक्ष का चौहान का स्वागत करते हुए

ग्राम विकास अधिकारी संघ देसूरी कार्यकारिणी गठित

द भास्वर टाईम

देसूरी। देसूरी में ग्राम विकास अधिकारी संघ की उप शाखा के चुनाव पर्यवेक्षक भगवत सिंह राठौड़ की अध्यक्षता में संपन्न हुए। इन चुनावों के बाद नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है।

ब्लॉक अध्यक्ष पद पर ढलाराम चौहान को चुना गया है। उम्मेद सिंह राणावत को ब्लॉक उपाध्यक्ष और रूपसिंह चारण को ब्लॉक मंत्री का दायित्व सौंपा गया है।

राकेश कुमार को ब्लॉक कोषाध्यक्ष बनाया गया है, जबकि अशोक कुमार संगठन मंत्री का पद संभालेंगे। छोगाराम मेघवाल संयुक्त मंत्री और घीसाराम चौधरी जिला प्रतिनिधि चुने गए हैं।