गणगौर महोत्सव का आयोजन

गणगौर महोत्सव का आयोजन

गणगौर महोत्सव का आयोजन

पाली 21 मार्च। एस पी एन गणपति महिला मंडल की ओर से शनिवार को सरदार पटेल नगर में गणगौर महोत्सव के आयोजन मे महिलाओ ने अखंड सुहाग की कामना की।

   संयोजिका श्रीमती रेणु कंवर एवं श्रीमती रिया बाबानी ने बताया की सर्व प्रथम महिलाओ ने ईशर गणगौर की मूर्ति पर आकर्षक श्रृगांर करके विधि विधान से पूजा कर मनवांचित फल मांगा। उन्होने बताया कि अखंड सुहाग की कामना को लेकर सभी महिलाए यह त्यौहार मनाती है जिससे की उनके पति की उम्र लम्बी होती है। वही अवाहित महिलाए या बालिकाए यह त्यौहार मनाती है तो उन्हे भगवान शिव जैसा पति मिलता है।

  शिव मंदिर से लाई लोटिया - सुषमा मालगवा एवं उषा लक्षकार ने बताया कि महोत्सव के तहत महिलाओ ने शिव मंदिर प्रांगण से गीत गाते हुए कलश मे पानी भरकर लोटिया लाई। तत्पश्चात खेलन दो गणगौर "मै तो जाउंगी जयपुरिए देखूली गणगौर "पाली लुगंडी का  मनडे रा मौर बोले सा राठौडा ने खम्मा घणी' सरीके गानो पर मनमोहक नृत्य किया। इस मौके पर वोट बाईसा ब्रांड एम्बेसेडर सुश्री तनुश्री कंवर श्रीमती भावना राजपुरोहित दिप्ती लक्षकार कनक लक्षकार मेघन टेलर समेत कई महिलाए मौजूद रही।