स्वामी रामभद्राचार्य शनिवार को जोधपुर आएंगे.
स्वामी रामभद्राचार्य शनिवार को जोधपुर आएंगे.
जोधपुर / जगत्गुरू रामानन्दाचार्य स्वामी रामभद्राचार्य शनिवार को जोधपुर आएंगे। पदम विभूषण तुलसीपीठाधीश्वर जगत्गुरू रामानन्दाचार्य स्वामी रामभद्राचार्य महाराज शनिवार को हवाई मार्ग से जोधपुर आएंगे। वे जोधपुर एयरपोर्ट से सीधे गंगाणी स्थित माताराणी भटियाणी धाम जाएंगे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जगतगुरू रामभद्राचार्य महाराज शनिवार सुबह 11 बजे जोधपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से सड़क से मार्ग से गंगाणी जाएंगे। यहां होने वाले नौ दिवसीय श्रीराम दरबार मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोहउनके प्रवचन भी होंगे। शाम 4:00 पुनः जोधपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे और हवाई मार्ग से प्रस्थान करेंगे।
----