महावीर उद्योग नगर में 3 फैक्ट्रियां सीज

महावीर उद्योग नगर में 3 फैक्ट्रियां सीज

महावीर उद्योग नगर में 3 फैक्ट्रियां सीज

पाली। महावीर उद्योग नगर स्थित औद्योगिक क्षेत्र में सेवानिवृत्त न्यायाधीश के निरीक्षण के बाद प्रशासन पूरी तरह हरकत में आ गया है। निरीक्षण के दौरान मिली अनियमितताओं को देखते हुए क्षेत्र की 3 फैक्ट्रियों को सीज करने की बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया जा रहा है। मौके पर उपखण्ड अधिकारी विमलेंद्र सिंह राणावत नगर निगम आयुक्त नवीन भारद्वाज सीओ सिटी मदन सिंह चौहान और कोतवाली थाना प्रभारी रविंद्र सिंह खिची सहित भारी पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद हैं। प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाते हुए इन फैक्ट्रियों के 'कंसेंट टू ऑपरेट' (संचालन की अनुमति को तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया है। कार्रवाई के दौरान फैक्ट्रियों को सीज करने के साथ ही उनके बिजली कनेक्शन भी काट दिए गए हैं। क्षेत्र में कानून व्यवस्था और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए भारी संख्या में पुलिस के जवान तैनात किए गए हैं। प्रशासन की इस अचानक और सख्त कार्रवाई से औद्योगिक क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है।