अवैध नशीले पदार्थों के खिलाफ की गई कार्रवाई।
अवैध नशीले पदार्थों के खिलाफ की गई कार्रवाई।
पाली / सीरियारी पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ डोडा पोस्त 15 किलो 50 ग्राम बरामद कर एक मुलजिम को किया गिरफतार किया हैँ.अवैध मादक पदार्थ डोडा पोस्त के परिवहन मे प्रयुक्त स्वीप्ट कार को भी जप्त किया. नि.पु पुलिस थाना सिरीयारी हुकमगिरी ने बताया 05 अप्रैल को ऑपरेशन "प्रहार" के तहत सरहद अणजी की ढाणी जोजावर मे खिवाडा से आने वाले रास्ते पर नाकाबंदी की गईं.नाकाबंदी के दौरान अवैध डोडा पोस्त 15 किलो 50 ग्राम बरामद कर एक मुलजिम को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। एनडीपीएस एक्ट की धारा में प्रकरण दर्ज कर अवैध मादक पदार्थ के बेचान करने एवं खरीदारों के संबंध में अनुसंधान जारी है।