उप-निरीक्षक/प्लाटून कमाण्डर परीक्षा शांतिपूर्ण सम्पन्न*
उप-निरीक्षक/प्लाटून कमाण्डर परीक्षा शांतिपूर्ण सम्पन्न*
*दो पारियों में आयोजित परीक्षा में 5,759 अभ्यर्थी पंजीकृत*
पाली 05 अप्रैल। राजस्थान लोक सेवा आयोग अजमेर द्वारा आयोजित उप-निरीक्षक / प्लाटून कमाण्डर प्रतियोगी परीक्षा 2025 (गृह विभाग) के तहत पाली जिले में 05 अप्रैल 2026 रविवार को परीक्षा का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।
परीक्षा दो पारियों में आयोजित हुई। प्रथम पारी प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 01:00 बजे तक तथा द्वितीय पारी दोपहर 03:00 बजे से सांय 05:00 बजे तक सम्पन्न हुई। यह परीक्षा पाली शहर के 18 निजी एवं सरकारी परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित की गई।
परीक्षा की सुचारू एवं निष्पक्ष व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए 03 सतर्कता दल एवं 06 उप-समन्वयक दलों का गठन किया गया।
परीक्षा में कुल 5हजार 759 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। प्रथम पारी में 3 हजार 808 अभ्यर्थी उपस्थित रहे, जो कि 66.123 प्रतिशत है, जबकि 1 हजार 951 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। इसी प्रकार द्वितीय पारी में 3 हजार 781 अभ्यर्थी उपस्थित रहे जो कि 65.654 प्रतिशत है तथा 1 हजार 978 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।जिले में परीक्षा शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित रूप से सम्पन्न हुई।