राज्य स्तरीय समारोह जयपुर में आयोजित होगा* 

राज्य स्तरीय समारोह जयपुर में आयोजित होगा* 

विश्व उपभोक्ता दिवस 

*राज्य स्तरीय समारोह जयपुर में आयोजित होगा* 

जोधपुर 14 मार्च l विश्व उपभोक्ता दिवस 15 मार्च के अवसर पर राज्य स्तरीय समारोह कस्टीट्यूशनल क्लब जयपुर में आयोजित किया जाएगा इस वर्ष की थीम सुरक्षित उत्पाद और आश्वस्त उपभोक्ता भारत सरकार द्वारा निर्धारित की गई है l 

उपभोक्ता मामले विभाग एवं राज्य उपभोक्ता आयोग द्वारा आयोजित समारोह दो सत्रों में आयोजित किया जाएगा l आयोग के सदस्य लियाकत अली ने जानकारी देते हुए बताया कि समारोह में राज्य के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा राष्ट्रीय उपभोक्ता आयोग के अध्यक्ष जस्टिस ए. पी.शाही केंद्रीय उपभोक्ता मामले सचिव निधि खरे उपभोक्ता मामले विभाग के मंत्री सुमित गोदारा राज्य उपभोक्ता आयोग के अध्यक्ष देवेंद्र कच्छावाहा मुख्य सचिव राजस्थान बी. श्रीनिवासन खाद्य सचिव अम्बरीष कुमार अतिथियों के रूप में उपस्थित होंगे l 

द्वितीय सत्र में जिला उपभोक्ता आयोग के अध्यक्षों सदस्यों का प्रशिक्षण ,प्रबोधन कार्यशाला आयोजित की जाएगी जिसमें विषय विशेषज्ञ तकनीकी जानकारी देंगे.