एनएसएस के विद्यार्थियों का सात दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन 

एनएसएस के विद्यार्थियों का सात दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन 

एनएसएस के विद्यार्थियों का सात दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन 

वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही 

सोजत। पीएम श्री राउमावि सोजत सिटी के एन एस एस के विद्यार्थियों का सात दिवसीय विशेष शिविर गोद ली गई बस्ती निमली नाडी में आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन प्राचार्य स्वरूप सिंह उदावत के कर कमलों एवं मां शारदा को पुष्प अर्पित कर किया गया। उद्घाटन भाषण में प्राचार्य द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना स्वयं सेवकों के कर्तव्यों की जानकारी करवाई गई।

प्रधानाचार्य राकेश कश्यप द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना के लक्ष्य एवं उद्देश्यों पर प्रकाश डाला गया ।सनातन संस्था (आध्यात्मिक) प्रचार सेविका अर्चना लड्डा ने स्वयंसेवकों का मार्गदर्शन किया ।कार्यक्रम प्रभारी श्री पप्पू कुमार जीनगर ने राष्ट्रीय सेवा योजना की गतिविधियों का सफल संचालन, सक्रियता, जागरूकता, श्रमदान एवं समाज सेवा पर अपने विचार रखें ।शिविर में स्वयंसेवकों ने चाय नाश्ता के साथ भोजन का आनंद लिया।सभी स्वयं सेवकों ने उत्साह के साथ श्रमदान किया । कार्यक्रम में राजेंद्र भाटी, समता शर्मा, बीनू परिहार, धनेश्वरी आशा सहयोगिनी किरण, कार्यकर्ता मंजू, कुसुम गुप्ता मौजूद थे।