योगी आदित्यनाथ 2 दिन जालोर दौरे पर

योगी आदित्यनाथ 2 दिन जालोर दौरे पर

योगी आदित्यनाथ 2 दिन जालोर दौरे पर:15-16 मार्च को सिरे मंदिर में करेंगे धर्मसभा जगह-जगह होर्डिंग लगाए*

 जालोर /उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 15 और 16 मार्च को जालोर जिले के दौरे पर रहेंगे।इस दौरान वे धार्मिक कार्यक्रमों मेंभाग लेंगे और 16 मार्च को सिरे मंदिर में आयोजित धर्मसभा में शामिल होंगे। जिला प्रशासन ने दौरे को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

योगी के प्रस्तावित दौहरे के बाद जालोर में चोराहा पर लगाए होर्डिग।

योगी के प्रस्तावित दौहरे के बाद जालोर में चोराहा पर लगाए होर्डिग।

शहर में सजावट जगह-जगह होर्डिंग लगाए*योगी आदित्यनाथ और बाबा बालक नाथ महाराज के प्रस्तावित दौरे को लेकर जालोर शहर के प्रमुख चौराहों पर होर्डिंग और बैनर लगाए गए हैं।*वहीं सिरे मंदिर परिसर को रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया है और धर्मसभा के लिए विशेष सभा स्थल तैयार किया गया है। धर्मसभा में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए लोगों को आमंत्रित भी किया जा रहा है। 15 मार्च को जालोर पहुंचेंगे योगी कार्यक्रम के अनुसार योगी आदित्यनाथ 15 मार्च को दोपहर 1.55 बजे हेलीकॉप्टर से रिजर्व पुलिस लाइन हेलीपैड, चित्तौड़गढ़ से रवाना होंगे।*वे दोपहर 2.45 बजे सिरे मंदिर रोड स्थित आदर्श विद्या मंदिर स्कूल ग्राउंड में पहुंचेंगे।

इसके बाद दोपहर 3 बजे विद्यालय से प्रस्थान कर पैदल मार्ग से सिरे मंदिर जाएंगे और शाम 4 बजे वहां पहुंचकर स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे। योगी आदित्यनाथ का रात्रि विश्राम भी सिरे मंदिर में ही रहेगा।*जालोर के सिरे मंदिर में रंग बिरंगी रोशनी से सजाया रत्नेश्वर महादेव मंदिर।

जालोर के सिरे मंदिर में रंग बिरंगी रोशनी से सजाया रत्नेश्वर महादेव मंदिर।

16 मार्च को पूजा और धर्मसभा*दूसरे दिन 16 मार्च को सुबह 9.30 से 9.45 बजे तक श्री रत्नेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे। इसके बाद सुबह 10 से 11 बजे तक सिरे मंदिर में आयोजित धर्मसभा में भाग लेंगे।धर्मसभा के बाद वे 11 बजे सिरे मंदिर से प्रस्थान करेंगे और 11.50 बजे हेलीपैड स्थल पहुंचेंगे। वहां से 11.55 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा जोधपुर एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे