जल्दी ही शुरू होगी पाली की फैक्ट्रीया
जल्दी ही शुरू होगी पाली की फैक्ट्रीया पाली 16 दिसम्बर / पाली में कई दिनों से बंद पड़ी कपड़ा फैक्ट्रीया दो तीन दिन में शुरू हो जाएगी. विश्वत सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आपसी विवाद व भुगतान को लेकर पाली शहर में बंद पड़ी फैक्ट्रीयों की मशीने 18से 20दिसम्बर के बीच शुरू हो जाएगी. व्यापारी वर्ग एवं प्रशासन इस संबंध में पूरा जोर लगा रहें हैं. पचास प्रतिशत उत्पादन की शर्त पर तथा तीन रोटेशन में फैक्ट्रीयां चालू हो सकेगी. सिईटीपी भी सख्त रवेया अपना कर प्लांट व फैक्ट्रीयों पर नजर रखेगी. ठेकेदार पर दवाब बन रहा हैं. उत्पादन शुरू होने से व्यापारी,लेबर एवं परिवहन करने वालों का रोजगार संकट दूर होगा.