केक मिक्सिंग सेरेमनी में देश-विदेश के पर्यटकों की सहभागिता

केक मिक्सिंग सेरेमनी में देश-विदेश के पर्यटकों की सहभागिता

केक मिक्सिंग सेरेमनी में देश-विदेश के पर्यटकों की सहभागिता

बेड़ा/ जवाई क्षेत्र में पहली बार आयोजित भव्य केक मिक्सिंग सेरेमनी में शनिवार को देश-विदेश के पर्यटक और स्थानीय गणमान्य नागरिकों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। यह अनूठा आयोजन पांच सितारा वेलकम हेरिटेज चितागढ़ रिसोर्ट में हुआ जिसमें बेड़ा फालना और सुमेरपुर सहित विभिन्न क्षेत्रों से मेहमान पहुँचे।

आयोजन का नेतृत्व होटल के जनरल मैनेजर मनोज कुमार शेफ भंवर सिंह तथा आरामगाह के जनरल मैनेजर शौरभ कुमार ने किया। मेहमानों ने विभिन्न प्रकार के ड्राई फ्रूट्स मसालों और फ्लेवर को मिलाकर त्योहारों के लिए विशेष केक तैयार करने की प्रक्रिया में भागीदारी निभाई।

शेफ भंवर सिंह ने बताया कि क्रिसमस और नए साल के जश्न की तैयारियां इसी रस्म से शुरू होती हैं। अंग्रेजी दौर से चली आ रही इस परंपरा में तैयार होने वाला विशेष केक करीब एक माह बाद पूरी तरह तैयार होता है जिसे क्रिसमस और न्यू ईयर पर मेहमानों को परोसा जाएगा।

जनरल मैनेजर मनोज कुमार ने कहा कि यह आयोजन न सिर्फ उत्सव की शुरुआत है बल्कि समुदाय और पर्यटकों को एक साथ जोड़ने का माध्यम भी है। उन्होंने बताया कि जवाई क्षेत्र में पहली बार इस परंपरा को औपचारिक रूप से मनाया गया है जिसका उद्देश्य पर्यटन अनुभव को और समृद्ध करना है। आयोजनजन के दौरान मेहमानों के लिए आतिथ्य सत्कार की विशेष व्यवस्थाएँ और सांस्कृतिक माहौल आकर्षण का केंद्र रहे।