आचार्य विहर्ष सागर 23 को आएँगे पाली
आचार्य विहर्ष सागर 23 को आएँगे पाली
पाली /परम पूज्य आचार्य विहर्ष सागर महामुनिराज ससंघ(15 पीछी) धर्मनगरी पाली मारवाड़ की पावन धरा पर मंगल पदार्पण कर रहे हैं।उनका पावन मंगल प्रवेश 23 मार्च सोमवार को सायं 5 बजे गांधी पेट्रोल पंप से १००८ श्री चंद्रप्रभु दिगंबर जैन मंदिर, पुरानी सब्जी मंडी, सोमनाथ मंदिर, सूरजपोल होते हुएमा ली समाज भवन की ओर होगा। 24 मार्च मंगलवार को प्रातः 8.30 बजे महाराजश्री के मंगल प्रवचन व 10 बजे आहारचर्या माली समाज भवन में होगी।