लाभ पंचमी आज कारोबार होंगे शुरू

लाभ पंचमी आज कारोबार होंगे शुरू

पाली. लाभ पंचमी आज कार्तिक शुक्ला पंचमी रविवार को मनाई जाएगी। कार्तिक शुक्ल पंचमी 'लाभ पंचमी के रूप में भी मनाई जाती है। इसे इच्छाओं की पूर्ति का पर्व भी कहा गया है।

 मारवाड़ गोडवाड़ के व्यापारी दीपावली पूजा कर घूमने चले जाते हैँ अधिकांश बाजार व मंडी में लाभ पंचमी से ही कारोबार शुरू होता है।

 पंडित सुरेश गौड़ ने बताया कि दीपावली के दूसरे दिन नववर्ष की शुरुआत हो जाती है। लेकिन कुछ स्थानों में सौभाग्य पंचमी पर व्यापार एवं कारोबार में तरक्की और विस्तार के लिए इस दिन को बहुत ही शुभमुहूर्त माना जाता है। इसलिए रविवार को प्रातः 8.11 से 09.34 बजे तक चंचल वेला, प्रातः 9:34 से 12:22 बजे लाभ अमृत वेला, पूर्वाह्न 11:59 से 12:44 बजे तक अभिजीत वेला एवं दोपहर 1:45 से 3:09 बजे तक शुभ वेला में नए कार्यारम्भ करना श्रेष्ठ रहेगा।