गर्म पानी गिरने से बच्ची झूलसी
गर्म पानी गिरने से बच्ची झूलसी पाली / कानेलाव गांव में शनिवार को तीन साल की बच्ची पर रसोई में गैस पर रखा गर्म पानी से भरा बर्तन गिर गया जिससे वह झुलस गई। परिजन इलाज के लिए उसे पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लाए जहां उसका इलाज जारी है।
पाली शहर के निकट स्थित कानेलाव गांव निवासी दिनेश कुमार की 3 साल की बेटी रिया शनिवार दोपहर को घर में खेल रही थी। खेलते-खेलते वह गैस के चूल्हे के पास चली गई गैस चूल्हे पर गर्म पानी एक बर्तन में रखा था।
इस दौरान मासूम ने बर्तन को पकड़ लिया जिसके कारण बर्तन और उसमें रखा गर्म पानी मासूम पर गिर गया। उसके रोने की आवाज सुनकर मां दौड़ कर घर में आई। परिजन उसे तुरंत इलाज के लिए गुंदोज हॉस्पिटल लेकर पहुंचे जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे पाली रेफर किया गया।
पाली के बांगड़ हॉस्पिटल के ट्रॉमा वार्ड में उपचार के बाद मासूम को बर्न वार्ड में भर्ती किया गया. बच्ची करीब 30 प्रतिशत तक झुलस गई।