ठप पड़ा पाली का कपड़ा उद्योग हालात पस्ता
ठप पड़ा पाली का कपड़ा उद्योग हालात पस्ता
पाली 28 मार्च/ पाली टेक्सटाइल इंडस्ट्री के हालात गैस किल्लत व युद्ध के कारण से पस्त हो रहे हैँ. वर्तमान में पाली में कपड़ा उद्योग गहरे संकट में आ गया है. गैस की भारी कमी और ईरान -अमेरिका इजरायल युद्ध के चलते साड़ी रंगाई-छपाई यूनिट्स ठप हो गई हैं, जिससे हजारों मजदूरों की रोजी-रोटी पर संकट मंडरा रहा है. फैक्ट्रियां बंद होने से बड़े पैमाने पर पलायन शुरू हो गया है और व्यापारियों को भारी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है. कई लोगों के रोजगार पर अप्रत्यक्ष रूप से गहरा प्रभाव पड़ रहा हैं. फैक्ट्री मजदूर व उनमे कार्य वाले परेशान हो रहें हैँ इधर बिजनेस ठप होने से व्यापारी वर्ग भी दिक्क़त में हैँ. -----