पुलिस अधीक्षक ने थानों किया निरिक्षण     

पुलिस अधीक्षक ने थानों किया निरिक्षण     

पुलिस अधीक्षक ने थानों किया निरिक्षण                        पाली /जिला पुलिस अधीक्षक मोनिका सैन द्वारा आज जिले के पुलिस थानों की कार्यप्रणाली और व्यवस्थाओं का जायजा लिया जिले के गुड़ा एंदला सुमेरपुर सदर एवं सांडेराव पुलिस थानों का उन्होंने औचक निरीक्षण किया गया।

  एसपी ने थानों पर पदस्थापित अधिकारियों एवं समस्त कर्मचारियों से रूबरू होकर उनकी समस्याओं को सुना और मनोबल बढ़ाया।

उन्होंने स्पष्ट किया कि पुलिसकर्मियों का आचरण आमजन के प्रति मृदु और अपराधियों के प्रति सख्त होना चाहिए। अपराध समीक्षा (क्राइम रिव्यू): निरीक्षण के दौरान थानों के लंबित प्रकरणों निरोधात्मक कार्यवाहियों और क्षेत्र की कानून व्यवस्था पर विस्तृत चर्चा की गई। बीट कांस्टेबल प्रणाली को और अधिकचर्चा की गई। बीट कांस्टेबल प्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिए गए।

मैस एवं कार्यालय निरीक्षणः पुलिस अधीक्षक महोदया ने थाने के मालखाना, हवालात, कंप्यूटर कक्ष एवं अन्य कार्यालयों के साथ-साथ पुलिस मैस (मेस) की साफ-सफाई और भोजन की गुणवत्ता को बारीकी से देखा। उन्होंने थानों के रिकॉर्ड को व्यवस्थित रखने और परिसर को स्वच्छ बनाए रखने पर विशेष जोर दिया।

आवश्यक दिशा-निर्देशः पुलिस अधीक्षक महोदया ने थानाधिकारियों को कानून व्यवस्था के मद्देनजर क्षेत्र में सतर्कता बरतने रात्रि गश्त बढ़ाने और परिवादियों की सुनवाई त्वरित आधार पर करने के आवश्यक निर्देश दिए.