चांदपोल क्षेत्र में हुआ पथ संचालन एवं शस्त्र पूजन
चांदपोल क्षेत्र में हुआ पथ संचालन एवं शस्त्र पूजन
जोधपुर / चांदपोल के बाहर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ पुराना शहर नगर द्वारा गौर मैदान में शस्त्र पूजन कर पथ संचालन हुआ मैदान में विजय उत्सव पर प्रचारकों ने अपने उद्धबोधन में कहा कि असत्य पर सत्य की अधर्म का अन्याय की अज्ञान की दुराचार पर सदाचार की और अंधकार पर प्रकाश की विजय का प्रतीक विजयदशमी उत्सव इस वर्ष संघ शताब्दी वर्ष के रूप में मानने जा रहा है।संघ ने सबसे पहले देश को माना हैँ वे भारत की रक्षा में अग्रणी रहेंगे.
वार्ड शक्ति केंद्र संयोजक राजेंद्र सिँह सोढा ने बताया कि
पथ संचलन गौर मैदान से मेघवाल बस्ती, माता का कुण्ड, गायों का गौर से होते हुए टेम्पो स्टैंड भेरूजी का निम्बड़ा, विद्याशाल स्कूल से जालेची झालरा से रामदेव कॉलोनी होते हुए रामपोल बारी तक पथ संचलन हुआ.
उससे पहले टेम्पो स्टैंड पर स्थानीय पार्षद श्रीमती कुसुमलता देवड़ा और समाज सेवी सुरेन्द्र कुमार देवड़ा एवं वार्ड शक्ति केंद्र संयोजक राजेन्द्र सिंह सोढ़ा वार्ड 19 के सभी कार्यकर्ताओं द्वारा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के स्वयं सेवकों का गर्म जोशी से स्वागत कर पुष्प वर्षा की