प्लाट नंबर 6 शुरू किया
प्लाट नंबर 6 शुरू किया
पाली सिटी भुगतान बकाया होने के कारण पाली में ट्रीटमेंट प्लांट संख्या छह काफी दिन से बंद था। ऐसे में फैक्ट्रियां बंद होने से कारोबारियों को नुकसान हो रहा था। कारोबारियों ने कोर्ट की शरण ली। इसके बाद आज पुलिस की मौजूदगी में पाली के पूनायता औद्योगिक क्षेत्र में स्थित ट्रीटमेंट प्लांट संख्या छह का संचालन सीईटीपी फाउंडेशन ने अपने हाथ में लेकर प्लांट शुरू किया। अगले तीन-चार दिन में प्लांट पर फैक्ट्रियों का अनट्रीट पानी लेना शुरू कर दिया जाएगा।पुलिस की मौजदूगी में कारोबारी प्लांट में गए एएसपी विपिन कुमार शर्मा की मौजूदगी में भारी पुलिस जाप्ता पूनायता औद्योगिक क्षेत्र स्थित ट्रीटमेंट प्लांट संख्या छह के बाहर तैनात रहा। इस दौरान सीईटीपी फाउंडेशन के अशोक लोढ़ा एसपी चौपड़ा प्रवीण कोठारी कमलेश सत्कार सहित कई कारोबारी प्लांट में गए। अशोक लोढ़ा ने बटन दबाकर प्लांट शुरू किया। ठेकेदार कम्पनी ने एतराज उठाया और बताया की उनका करोड़ो का सामान पड़ा है बकाया नहीं दिया गया.