अवैध बजरी खनन मामले एक गिरफ्तार
अवैध बजरी खनन मामले एक गिरफ्तार पाली /सदर थाना पुलिस की अवैध खनन के विरुद्ध की गईं कार्रवाई में एक मुलजिम को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक टैक्ट्रर ट्रोली मय अवैध बजरी से भरी हुई जब्त की हैं.
पुलिस अधीक्षक आदर्श सिधू ने बताया कि जिला पाली में अवैध बजरी खनन परिवहन की रोकथाम हेतु जिले मे चलाये जा रहे ऑपरेशन "गुप्त" के तहत एक व्हाट्स एप्प नम्बर जारी किया जाकर अवैध बजरी खनन की धरपकड हेतु विशेष प्लान तैयार कर समस्त अधिकारीयो का निर्देशित किया गया जिसके तहत 14दिसम्बर 2025 को ग्राम खैरवा मे मुखबीर की सूचना अनुसार एक टैक्ट्रर ट्रोली मय अवैध बजरी से भरी हुई मय मुलजिम राजुराम पुत्र बंशीलाल जाति नायक निवासी सदावास पाली के बिना रवान्ना के परिवहन करता पाया जाने पर जब्त कर प्रकरण संख्या 299 दिनांक 14 दिसम्बर 25 को धारा 303 (2) बीनएस व 4/21 एमएमडीआर एक्ट में दर्ज किया जाकर गिरफ्तार किया.अनुसंधान जारी है।
---