विधायक टांकड़ा ने नंदेरा से विकास रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया
MLA,Tankra,went,off,the,development,chariot,from,Nandiera
विधायक टांकड़ा ने नंदेरा से विकास रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया
बांदीकुई। राज्य सरकार की दूसरी वर्षगांठ के अवसर पर रविवार को बांदीकुई विधायक भागचंद टांकड़ा ने नंदेरा से 'बढ़ता राजस्थान हमारा राजस्थान' विकास रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बता दे कि यह रथ ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर सरकार की योजनाओं का प्रचार-प्रसार करेगा। वहीं आमजन को सरकार की योजनाओं और जन कल्याणकारी नीतियों से जोड़ना है। विकास रथ रविवार को नंदेरा तिबारा,अनंतवाड़ा बड,मूणडघिस्यां, नीचला रलावता सहित अन्य गांवों में पहुंचा बांदीकुई विधायक भागचंद टांकड़ा ने कहा कि सरकार आमजन के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने कहा सरकार ने पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी अपने सुशासन का रिपोर्ट कार्ड जनता के सामने रखा है। विधायक ने बताया कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार की घोषणाएं धरातल पर साकार हो रही हैं। उन्होंने कहा कि बांदीकुई विधानसभा क्षेत्र निरंतर प्रगति के नए आयाम स्थापित कर रहा है। राज्य सरकार घोषणाओं के साथ लोकार्पण सुनिश्चित कर आमजन को समय पर लाभ पहुंचा रही है। उन्होंने यह भी बताया कि पिछले दो वर्षों में बांदीकुई क्षेत्र में करोड़ों रुपये के विकास कार्य हुए हैं। जो भाजपा सरकार की देन है। विधायक ने प्रशासन को निर्देश दिए कि विकास रथ के संचालन की सघन निगरानी की जाए और यह सुनिश्चित किया जाए कि रथ निर्धारित रूट के अनुसार संचालित हो। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष एवं विधानसभा संयोजक डॉ. सोमेश विजय, जिला मंत्री ममता सैनी, बडियाल मंडल अध्यक्ष धर्मसिंह बैरवा, मंडल प्रभारी सियाराम शर्मा, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष दीपक, विकास अधिकारी नितेश सैनी सहित पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।