हेडमास्टर की स्कूल परिसर में चप्पलों से पिटाई का वीडियो वायरल हेडमास्टर पर छात्रा से छेड़छाड का आरोप
Video,headmaster,being,beaten,with,slippers,in,school,premises,goes,viral,Headmaster,accused,molesting,student
हेडमास्टर की स्कूल परिसर में चप्पलों से पिटाई का वीडियो वायरल, हेडमास्टर पर छात्रा से छेड़छाड का आरोप
दौसा। जिले के एक सरकारी स्कूल के हेडमास्टर की जूते-चप्पल से पिटाई का एक वीडियों सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। हेडमास्टर की महिलाएं क्लास ले रही है। वायरल वीडियों पापड़दा थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। स्कूल में हेडमास्टर पर छात्रा से छेड़छाड का आरोप लगाते हुए आक्रोशित महिलाओं ने स्कूल परिसर में उसकी पिटाई कर दी। ग्रामीणों में से किसी ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। दरअसल घटनाक्रम गुरूवार दोपहर पापडदा थाना क्षेत्र के एक सरकारी स्कूल का है। जहां कई महिलाओं ने हेडमास्टर की चप्पलों से पिटाई और शर्ट फाड दी। जिसका एक वीडियो भी सामने आया है। जिसमें महिलाएं स्कूल परिसर में हेडमास्टर के साथ मारपीट करती देखी जा रही है। घटनाक्रम की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और हेडमास्टर को हिरासत में लेकर आलूदा गांव की सीनियर सेकेंडरी स्कूल ले जाया गया है। वहीं सूचना पर नांगल राजावतान डिप्टी एसपी चारूल गुप्ता भी मौके पर पहुंची है। घटना के बाद पुलिस वास्तवित तथ्य जुटाने में जुटी गई है। पुलिस के अनुसार स्कूल के हेडमास्टर द्वारा छात्रा से छेड़छाड करने की शिकायत पर ड्यूटी जाप्ते को तत्काल मौके पर भेजा गया। स्कूल में जानकारी मिली कि हेडमास्टर द्वारा 8 वीं क्लास में पढ़ने वाली नाबालिग छात्रा से अश्लील हरकत की गई। वहीं बच्ची द्वारा परिजनों को शिकायत करने पर गांव की कई महिलाओं ने स्कूल पहुंचकर हेडमास्टर के साथ मारपीट कर दी।