सद्भाव मंच, ब्यावर द्वारा विचाराधीन बंदियों को किए फ़ल वितरित

सद्भाव मंच, ब्यावर द्वारा विचाराधीन बंदियों को किए फ़ल वितरित

सद्भाव मंच, ब्यावर द्वारा विचाराधीन बंदियों को किए फ़ल वितरित 

रिपोर्ट मुमताज अली 

ब्यावर। सद्भाव मंच ब्यावर द्वारा जिला कारागृह, ब्यावर में विचाराधीन बंदियों को फ़ल वितरित किए गए। इस अवसर पर डॉ० जावेद हुसैन ने बताया कि सद्भाव मंच देश के सभी धर्म और संप्रदायों के लोगों के बीच आपसी सद्भाव और सामंजस्य स्थापित करने का प्रयास करता है। इसी कड़ी में समय– समय पर विभिन्न अवसरों पर कारागृह में भी बंदियों के बीच आपसी सद्भाव और सौहार्द बनाए रखने हेतु प्रेरित करने का प्रयास किया जाता है। उन्होंने कहा कि देश में शांति और सद्भाव हेतु देशवासियों के बीच प्रेम और भाईचारा आवश्यक है। सबसे अच्छा व्यक्ति वह है जो दूसरों के साथ अच्छा व्यवहार करे।

डॉ० कासिम रसूल फलाही ने भी इस अवसर पर बंदियों को संबोधित करते हुए कहा कि सारी सृष्टि ईश्वर का परिवार है। अतः हमें एक दूसरे के प्रति अच्छा व्यवहार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि व्यक्ति यदि अपने क्रोध पर काबू कर ले तो समाज से अधिकांश अपराध समाप्त हो सकते है, क्योंकि अधिकतर अपराध क्रोध की हालत में ही होते हैं।

मंच के संयोजक रमेश यादव ने भी बंदियों को संबोधित करते हुए कहा कि बंदियों से ज्यादा कष्ट उनकी अनुपस्थिति में उनके परिवारजनों को झेलना पड़ता है। इसलिए व्यक्ति को कोई भी ऐसा काम नहीं करना चाहिए जिसकी वजह से उसे यह दिन देखना पड़े। उन्होंने सभी बंदियों को जल्द से जल्द रिहा होकर अपने परिवारजनों से मिलने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

अंत में मंच के सह संयोजक मुमताज अली ने जेल प्रभारी तथा सभी स्टाफ का आभार व्यक्त किया।