18 गैस सिलेंडर जब्त
18 गैस सिलेंडर जब्त
बालोतरा /रसद विभाग ने विशेष अभियान के तहत पांच प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई करते हुए 18 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए। कार्रवाई में मैसर्स आशापुरा किराना स्टोर (खेड़ रोड पचपदरा) महेंद्र इंजीनियरिंग एंड वेल्डिंग वर्क्स (पचपदरा रोड बालोतरा) महादेव भोजनालय (सिणधरी रोड पादरू सर्किल असाडा) किसान भोजनालय (सिणधरी रोड असाडा) तथा अरोड़ा नमकीन (बालोतरा शहर) शामिल हैं। घरेलू सिलेंडरों के व्यावसायिक उपयोग पाए जाने पर संबंधित संचालकों के खिलाफ द्रवीकृत पेट्रोलियम गैस (प्रदाय एवं वितरण विनियमन) आदेश 2000 तथा आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 की धारा 3/7 व 6A के तहत प्रकरण दर्ज किए गए हैं।