ज्वैलर्स के साथ करोड़ों रुपए की ठगी आरोपी आया पुलिस की पकड़ में,
ज्वैलर्स के साथ करोड़ों रुपए की ठगी आरोपी आया पुलिस की पकड़ में, जोधपुर / ज्वैलर्स के साथ करोड़ों रुपए की ठगी कर फरार हुए व्यापारी शब्बीर अली को पुलिस ने पकड़ लिया हैँ. जोधपुर पुलिस कमिश्नरेट की टीम ने उसे बुधवार देर रात दस्तयाब कर लिया। आरोपी से पुलिस पूछताछ कर रही है। इसके बाद इस पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।
बीकानेर का रहने वाला शब्बीर अली जोधपुर में घोड़े का चौक स्थित कादरी बुलियन एंड गोल्ड टेस्टिंग नाम से कारोबार करता हैँ। दीपावली से पहले उसने शहर के करीब दर्जनभर ज्वेलर्स से करोड़ों रुपये, सोना और चांदी लेकर फरार हो गया था।
इस मामले में रिपोर्ट दर्ज होने पर शब्बीर ने एक व्यापारी से 4.30 करोड़ रुपए नकद व अन्य ज्वेलर्स से 3 किलो सोना और 100 किलो से अधिक की चांदी लेकर फरार हो गया था। आरोपी के करीब 20 करोड़ रुपए से अधिक की ठगी करने का अनुमान है।
व्यापारियों ने बताया कि शब्बीर पिछले कई वर्षों से बुलियन ट्रेडिंग में सक्रिय था और मार्केट में विश्वास का माहौल बना चुका था। हर साल की तरह इस बार भी उसने दीपावली सीजन के लिए बड़े सौदों का लालच दिखाकर निवेश और धातु सप्लाई की रकम जुटाई। लेकिन सप्लाई के दिन दुकान बंद करके वह परिवार सहित गायब हो गया।
घोड़े का चौक इलाके के कई व्यापारियों ने एक साथ पुलिस में मामला दर्ज करवाया। पुलिस को शक है कि शब्बीर के साथ कुछ अन्य ट्रेडर्स भी शामिल हो सकते हैं।
एसीपी मंगलेश चुंडावत ने बताया फिलहाल आरोपी से पूछताछ जा रही है। वहीं पुलिस को अंदेशा है कि उससे और भी ठगी मामलों का पर्दाफाश हो सकता है।