प्रदूषण पर 'प्रहार': पाली में विजिलेंस टीम की बड़ी रेड

प्रदूषण पर 'प्रहार': पाली में विजिलेंस टीम की बड़ी रेड

*प्रदूषण पर 'प्रहार': पाली में विजिलेंस टीम की बड़ी रेड 9 टेक्सटाइल इकाइयां रडार पर नोटिस जारी!*

*मण्ड़िया रोड पर हड़कंप: एनजीटी के आदेशों की उड़ाई जा रही थी धज्जियां कलेक्टर के निर्देश पर हुई सख्त कार्रवाई*

*रीको की भी बड़ी कार्रवाई 49 इकाइयों को थमाया नोटिस*

पाली के औद्योगिक क्षेत्र में प्रदूषण फैलाने वाली इकाइयों के खिलाफ प्रशासन ने अब 'जीरो टॉलरेंस' की नीति अपना ली है। जिला कलेक्टर के सख्त निर्देशन में शुक्रवार को विजिलेंस टीम ने मण्ड़िया रोड औद्योगिक क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए भारी अनियमितताएं पकड़ी हैं। इस कार्रवाई से पूरे औद्योगिक गलियारे में हड़कंप मच गया है।

*इन 09 इकाइयों पर गिरी गाज*

*निरीक्षण के दौरान नियमों को ताक पर रखकर संचालित हो रही 9 इकाइयों को कारण बताओ नोटिस दिया गया जिनके नाम है सूरज किरण महावीर प्रोसेस आनंद टेक्सटाइल मां अंबे फेल्ट मांगीलाल एंड महेंद्र कुमार गोविंद फेल्ट वर्धमान इंडस्ट्रीज श्री राजाराम प्रोसेस सुदर्शन टेक्सटाइल इंडस्ट्रीज*

निरीक्षण के दौरान टीम उस वक्त दंग रह गई जब प्लॉट नंबर F-35A के बाहर सीईटीपी की कंड्यूट पाइपलाइन लीकेज पाई गई। जहरीला उच्छिष्ट जल खुलेआम सड़कों पर बह रहा था, जो पर्यावरण के लिए बड़ा खतरा है। इस पर कड़ा संज्ञान लेते हुए क्षेत्रीय अधिकारी अमित सोनी ने सीईटीपी फाउंडेशन को पत्र लिखकर तत्काल पाइपलाइन ठीक करने के कड़े निर्देश दिए हैं।

प्रदूषण मंडल के साथ-साथ रीको भी एक्शन मोड में नजर आया। रीको द्वारा क्षेत्र की 49 अन्य इकाइयों को भी अनियमितताओं के चलते कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं। विजिलेंस टीम का गठन विशेष रूप से अवैध रूप से अपशिष्ट जल बहाने वाली इकाइयों पर 24 घंटे निगरानी रखने के लिए किया गया है।