जिले में 74 उचित मूल्य दुकान के लिए साक्षात्कार
जिले में 74 उचित मूल्य दुकान के लिए साक्षात्कार पाली 9 नवम्बर/ जिला रसद विभाग द्वारा नवसृजित कुल 74 उचित मूल्य दुकान के आवेदन पत्र आमंत्रित किये गये थे जिसमें आवेदन करने वाले समस्त आवेदकों के ब्लॉकवार साक्षात्कार निर्धारित तिथि व समयानुसार रसद कार्यालय पाली में किया जाएगा।
जिला रसद अधिकारी मनजीत सिंह ने बताया कि 11 नवम्बर को उपखण्ड सुमेरपुर के लिए 10 बजे एवं बाली के लिए दोपहर एक बजे 12 नवम्बर को सोजत के लिए 10 बजे व मारवाड़ जंक्शन के लिए एक बजे 13 नवम्बर को रानी के लिए 10 बजे व देसूरी के लिए एक बजे तथा 14 नवम्बर को उपखण्ड रोहट के लिए 10 बजे एवं पाली के लिए एक बजे साक्षात्कार होगा। समस्त आवेदको को सूचित किया जाता है कि साक्षात्कार प्रक्रिया में निर्धारित तिथि व समय पर मूल दस्तावेजों सहित जिला रसद कार्यालय में उपस्थित हो सकते हैं.