खेत में गांजे के 404 उगाए पौधे
खेत में गांजे के 404 उगाए पौधे जोधपुर /करवड़ थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ की खेती के खिलाफ कार्रवाई करते हुए खारड़ा निवासी चुनाराम जाट को उसके खेत में 404 नग गांजे के पौधे उगाने के मामले में गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार आरोपी द्वारा अपने खेत में अवैध रूप से गांजे के पौधे लगाए गए थे। सूचना एवं जांच के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर कार्रवाई कर खेत से 404 पौधे बरामद किए और आरोपी को हिरासत में ले लिया।