6 वाहनों  का चालान कर किया जप्त

6 वाहनों  का चालान कर किया जप्त

6 वाहनों  का चालान कर किया जप्त 

 जोधपुर / शहर में रैपीडो ओला उबर स्वेगी जोमेटो इत्यादि बाईक चालको द्वारा अवैध रूप से सवारी ढोने एवं व्यावसायिक उपयोग के सम्बन्ध में शिकायत मिलने में परिवहन विभाग द्वारा 6 चालान काटे गए 

प्रादेशिक परिवहन अधिकारी ने जोधपुर में प्राप्त शिकायत के अनुसार ओला/रैपीडो/उबर / स्वेगी/जोमेटो जो अवैध रूप से बिना परमीट के बाईक का संचालन कर रहे हैं जिन पर बार बार आ रही शिकायतो के संदर्भ में जिला परिवहन अधिकारी प्रर्वतन के नेतृत्व में परिवहन निरीक्षको द्वारा कार्यवाही की जाकर 06 चालान बनाकर इन वाहनो को सीज किया गया है एवं आमजन को आगाह किया कि ये कार्यवाही आगामी दिनों में राजस्थान एग्रीग्रेटर / डिलिवरी सर्विस प्रोवाइडर स्कीम नियम तहत् निरन्तर जारी रहेगी। सभी ओला/रैपीडो/उबर / स्वेगी/जोमेटो इत्यादि जो अवैध रूप से वाहनो का संचालन कर रहे हैं वे नियमानुसार वाहनो के समस्त दस्तावेज पूर्ण कर वाहनो का संचालन करे।