नगर पालिका रानी में मुख्यमंत्री विकसित शहरी वार्ड अभियान का शुभारंभ*

नगर पालिका रानी में मुख्यमंत्री विकसित शहरी वार्ड अभियान का शुभारंभ*

नगर पालिका रानी में मुख्यमंत्री विकसित शहरी वार्ड अभियान का शुभारंभ*

पाली 20 मार्च। नगर पालिका रानी में शुक्रवार को मुख्यमंत्री विकसित शहरी वार्ड अभियान का विधिवत शुभारंभ किया गया। 

कार्यक्रम के दौरान वार्ड संख्या 14 एवं 15 का निरीक्षण कर आमजन की समस्याओं को सुना गया। वार्ड संख्या 14 में पार्षद शीता देवी एवं वार्ड संख्या 15 में पार्षद सेटकी बाई भी उपस्थित रहीं।

निरीक्षण के दौरान क्षेत्र में मुख्य रूप से पेयजल एवं बिजली (लाइट) की समस्याएं सामने आईं जिनके शीघ्र समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।

अधिशासी अधिकारी मगराज चौधरी ने कहा कि आमजन की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा तथा इस अभियान के माध्यम से शहरी क्षेत्रों के विकास को गति दी जाएगी।

इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी मगराज चौधरी एईएन कृष्ण मुरारी शर्मा पूर्व चेयरमैन भरत राठौड़ पूर्व उपाध्यक्ष डालचंद मेवाड़ा मंडल अध्यक्ष हरीश गहलोत जयंती लाल सहित नगर पालिका के अधिकारी कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

-------++---------