चेटीचण्ड महोत्सव पर शोभायात्रा निकाली           

चेटीचण्ड महोत्सव पर शोभायात्रा निकाली           
चेटीचण्ड महोत्सव पर शोभायात्रा निकाली           

चेटीचण्ड महोत्सव पर शोभायात्रा निकाली                पाली। सिंधी समाज के आराध्य देव जल के देवता भगवान झूलेलाल के जन्मोत्सव चेटीचंड महोत्सव के पावन अवसर पर शहर में निकली भव्य शोभायात्रा ने आस्था भक्ति और सांस्कृतिक वैभव का अद्भुत एवं अविस्मरणीय संगम प्रस्तुत किया। आकर्षक एवं सजीव झांकियों पारंपरिक लोक रंगों और “जय झूलेलाल” के गगनभेदी जयकारों से पूरा शहर भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो उठा।

मण्डल प्रवक्ता जय थावानी ने बताया 

पूज्य श्री झूलेलाल मंदिर सिन्धी कॉलोनी द्वारा आयोजित इस भव्य मेले की शोभायात्रा का शुभारंभ से झूलेलाल मंदिर से विधिवत ध्वजारोहण एवं पूजा-अर्चना एवं आरती के मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक ज्ञानचंद पारख,पूर्व सभापति महेंद्र बोहरा रहे । शोभायात्रा सुसज्जित रथ में विराजमान भगवान झूलेलाल की दिव्य झांकी जिसके चारों ओर मातृशक्ति द्वारा मराठी लेजियम मनमोहक नृत्य श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहा। जिसे देखने हेतु मार्गभर भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। विभिन्न धार्मिक सांस्कृतिक एवं सामाजिक संदेशों से सुसज्जित झांकियों ने सिंधी समाज की समृद्ध परंपरा, आस्था और जीवन मूल्यों को अत्यंत सुंदरता के साथ प्रस्तुत किया।

शोभायात्रा में दुर्गा वाहिनी की बहनों द्वारा प्रस्तुत दण्ड (लाठी) शौर्य प्रदर्शन ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। उनके साहस अनुशासन और ऊर्जा से परिपूर्ण प्रदर्शन को देखकर हर दर्शक रोमांचित हो उठा और सभी ने खुलकर सराहना की।

पारंपरिक वेशभूषा में सजे महिला-पुरुष युवा एवं बच्चों ने उत्साह और श्रद्धा के साथ शोभायात्रा में भाग लिया। ढोल-नगाड़ों और शहनाई की गूंज भक्ति गीतों की मधुर धुनों तथा नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को उल्लास, उमंग और आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया। प्रत्येक चौराहे पर युवाओं एवं बुजुर्गों द्वारा सिंधी समाज का पारंपरिक नृत्य ‘छेज’ प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। जगह-जगह श्रद्धालु झूमते-गाते नजर आए, जिससे पूरा मार्ग मानो उत्सव स्थल में परिवर्तित हो गया।

शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरती इस शोभायात्रा का विभिन्न स्थानों पर समाजबंधुओं, सामाजिक संस्थाओं द्वारा पुष्पवर्षा, माल्यार्पण एवं अभिनंदन के साथ भव्य स्वागत किया गया। कई स्थानों पर पेयजल, अल्पाहार एवं सेवा कार्यों की उत्कृष्ट व्यवस्थाएं की गईं, जो समाज की सेवा भावना एकजुटता और सद्भाव का परिचायक बनीं।

इस भव्य शोभायात्रा का मुख्य उद्देश्य समाज में एकता, भाईचारा, सद्भाव और सांस्कृतिक गौरव का संदेश प्रसारित करना तथा नई पीढ़ी को अपनी गौरवशाली परंपराओं से जोड़ना रहा। यह आयोजन न केवल आस्था का प्रतीक बना बल्कि समाज की संगठित शक्ति और सांस्कृतिक समृद्धि का जीवंत उदाहरण भी प्रस्तुत कर गया।

चेटीचंड महोत्सव को लेकर समाज में अपार उत्साह श्रद्धा और उमंग का वातावरण व्याप्त है, जो इस पर्व की गरिमा और महत्ता को और भी अधिक ऊंचाइयों तक पहुंचा रहा हे।

चेटीचंड महोत्सव के उपलक्ष में शिवम रिसॉर्ट जोधपुर रोड (RTO ऑफिस के पास) में SPL सिन्धी प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य आयोजन किया गया। इस रोमांचक प्रतियोगिता में समाज की कुल 16 टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर खेल भावना का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

लीग मैचों के साथ-साथ चार क्वार्टर फाइनल दो सेमीफाइनल और अंत में फाइनल मुकाबला सिन्धी कैपिटल एवं बजरंग क्लब के बीच खेला गया। फाइनल मैच बेहद रोमांचक और दर्शनीय रहा जिसमें शानदार प्रदर्शन करते हुए सिन्धी कैपिटल ने SPL का खिताब अपने नाम किया।

टूर्नामेंट के समापन पर विजेता उपविजेता एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।

क्रिकेट के इस सफल आयोजन में राजेश वासवानी राकेश वासवानी प्रदीप माखीजानी लोकेश अमरनानी उमेश नावानी संजय सावलानी कमलेश मोटवानी सहित सभी सहयोगियों का सराहनीय योगदान रहा जिनके प्रयासों से यह आयोजन अत्यंत सफल और यादगार बना।