लखावत का जीवन लोगों के लिए प्रेरणादायक है : लालचंद मोयल
लखावत का जीवन लोगों के लिए प्रेरणादायक है : लालचंद मोयल
भामाशाह एवं समाजसेवी अनोपसिंह लखावत का 55 वां जन्मोत्सव हर्षोल्लाह से मनाया
रिपोर्ट वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही

सोजत। लखावत एक ऐसी शख्सियत है जिन्होंने अपनी जिम्मेदारियां को निभाते हुए समाज में सच्ची मानवता और करुणा की मिसाल पेश की है। उक्त उद्गार विधायक शोभा चौहान ने समाजसेवी भामाशाह अनोपसिंह लखावत रेंदड़ी के 55 वे जन्मोत्सव पर आयोजित पेंशनर समाज भवन के पास स्थित सभागार हाल में शहर की संस्थाओं द्वारा नागरिक अभिनंदन समारोह में व्यक्त किए। पेंशनर समाज अध्यक्ष लालचंद मोयल ने कहा कि लखावत का जीवन लोगों के लिए प्रेरणादायक है। समाजसेवी के रूप में आपने नई पीढ़ी को ज्ञान का प्रकाश दिया है। मोयल समेत काफी लोगों ने समाज से जुड़े लखावत के सेवा कार्यों की सराहना करते हुए उनके द्वारा ऐसे ही समाज में निरंतर बने रहने एवं जन सेवा हेतु तत्पर रहने के शुभ आशीष के साथ दीर्घायु होने की मंगल कामना की समाजसेवी भामाशाह अनोपसिंह लखावत ने अपने प्रिय साथियों एवं आदरणीय जनों के बीच कहा कि उन्हें आप सभी के द्वारा समाज सेवा के कार्यों में बल मिलता है उन्होंने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का सरस संचालन पुष्पत राज मुणोत व रामस्वरूप भटनागर ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम का आगाज मंत्र उच्चारण के साथ लक्खा का तिलक लगाकर किया गया क्रिया गया। मंचासीन अतिथियों का साफा व माला पहनकर बहुमान किया। वही साथियों ने केक काटकर पचपन किलो की फूल माला पहनाई व हर्षोल्लास से जन्मोत्सव मनाया


ऐसे मनाया जन्मदिन
लखावत ने अपना जन्मदिन सेवा कार्य के लिए समर्पित किया उन्होंने महावीर मुख बधीर विद्यालय सिरयारी में 55 मुख बधीर बच्चों को भोजन। 55 इंच स्कूल में बच्चों के लिए टेलीविजन। बच्चों के कपड़े धोने के लिए वाशिंग मशीन बैठकर बच्चों के साथ समय बिताया। सुरेश्वर मंदिर में 55 थाली, 55 कटोरी, 55 गिलास व 101 दीपक की आरती थाल भेंट। गो सेवा के लिए 25000 की दवाइयां। सोजत सेवा मंडल में 11555 भेंट।
इन संस्थाओं ने किया अभिनंदन
पेंशनर समाज सोजत, चारण गढवी इंटरनेशनल फाउंडेशन, मानव सेवा संस्थान, वरिष्ठ नागरिक समिति, रोशनी फाउंडेशन, अभिनव कला मंच, सोजत सेवा मंडल, समाज कल्याण फाउंडेशन सहित कई संस्थाओं व गणमान्य नागरिक ने साफा, फूलों की माला पहनाकर अभिनंदन किया।

यह थे मंचासीन
समाजसेवी भामाशाह माताश्री निहाल कंवर, समाज सेवी अनोपसिंह लखावत विधायक शोभा चौहान, सीबीओ दलपत सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि जुगल किशोर निकुम भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रतिनिधि राजेश तंवर हिम्मतराज शर्मा, उद्योगपति विकास टांक एमएल टी, नरपत राज सोलंकी आदि मंचासीन थे।
हीरा सिंह सांखला टीम ने फोड़े पटाखे काटा केक
हीरा सिंह सांखला टीम ने समाजसेवी भामाशाह अनोपसिंह लखावत के जन्मदिन पर खूब पटाखे फोड़े व केक काटा और लखावत को पचपन किलो फूलों की माला पहनाकर कर जन्म दिन की बधाई और शुभकामनाएं दीं।


यह थे उपस्थित
वरिष्ठ साहित्यकार वीरेंद्र लखावत, एसीबीओ मोहम्मद रफीक, शिक्षाविद महेंद्र मेहता, पूर्व खेल अधिकारी सत्तूसिंह भाटी, फौजी अशोक सेन, मंजू लखावत निधि लखावत देवीलाल सांखला, माणक चौहान मदनलाल चौहान, गुणवंती मेहता, अनीता श्रीवास्तव, शिवलाल जोशी, शंकर लाल पारीक, डॉ रशीद गोरी, चेतन व्यास, अवधेश लखावत, प्रकाश सिंह लखावत, दिलीप सिंह लखावत, दिनेश सेन, चुन्नीलाल बोस, महेंद्र माथुर, प्रकाश सोनी, श्यामलाल व्यास, मास्टर हाजी अब्दुल सलीम, हाजी मोहम्मद हनीफ सिपाही, इंजीनियर राज नारायण हर्ष, जितेंद्र सिंह लखावत, जगदीश पाराशर, भामाशाह जवरी लाल बोराणा, केसाराम माहेश, बुद्धाराम पनुसा, लोकेश श्रीवास्तव, श्याम सिंह लखावत, सोनदान चारण सुरेंद्र सिंह लखावत, बृजमोहन राठी, बहादुर सिंह खींची, जगदीश सिंह, विजय सिंह चौहान, पारस सिंगाड़िया, गौतम तंवर राकेश पवार, महिपाल सिंह लखावत, रघुवीर सिंह, गोपाल टांक, हीरा सिंह सांखला, पदम टांक, घनश्याम, नवीन गुप्ता आदि कई गणमान्य जन उपस्थित थे।