सवराड शिव मित्र गरबा मंडल में थिरके माताजी के अंतिम डांडिया 

सवराड शिव मित्र गरबा मंडल में थिरके माताजी के अंतिम डांडिया 

सवराड शिव मित्र गरबा मंडल में थिरके माताजी के अंतिम डांडिया 

माताजी के भक्ति भाव से नृत्य करने वाले सभी ईनाम देकर, माताजी प्रसाद वितरण कर किया समापन।

रिपोर्ट वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही 

सोजत रोड़ के समीप सवराड में शिव मित्र गरबा मंडल द्वारा बाबा रामदेव जी मंदिर मेला चौक में 11 दिवसीय गरबा मंडल का समापन हुआ जिसमें ग्रामीणों व मित्र मंडल द्वारा जोरो से गरबा रास कर माताजी को दरबार में भक्तिमय मंडल में आयोजन प्रतिदिन होता था दिन में महिला मित्र मंडल शिवराजपुर द्वारा महिला सत्संग का आयोजन किया जाता था । नवरात्रा अंतिम दिन सभी ग्रामवासीयों द्वारा व मित्र मंडल द्वारा माताजी की पुजा अर्चना कर डांडिया का आयोजन धूम धाम से किया गया। जिसमें गांव के महिलाएं, युवा, पुरुषों द्वारा गरबा का डांडिया का आयोजन किया गया।

समापन समारोह में अतिथियों द्वारा भोलाराम भोपाजी, माणकलाल प्रजापत, संजय भाई घांची, माणक मनुरिया, अभिषेक त्रिवेदी, चुन्नीलाल, राणाराम देवासी, भंवरलाल देवासी, सरपंच ममता महेंद्र कुमार प्रजापत, सम्पत जैन आदि अतिथियों द्वारा सभी नृत्य करने वाले बच्चे, माताएं बहिनें, भाइयों आदि को 500 सदस्यों को अच्छा इनाम देकर पुरस्कर दिया गया। जिसमें प्रवीण शर्मा, गोविंद कटारिया, भरत मंडार, गोविंद प्रजापत, प्रेम सोलंकी,लक्ष्मण देवासी, दीपक जैन, प्रेम जांगिड़, प्रवीण सिंह,नेमाराम मेघवाल, विकास सोलंकी,राहुल सोलंकी, चेतन परिहार,प्रवीण चांदावत, महिपाल वैष्णव, राजू माली, चुन्नीलाल काग , संजय सोलंकी, मुकेश प्रजापत, भूपेंद्र प्रजापत,राजेश सोलंकी,हर्षित प्रजापत आदि।